Event Details

Sanskar Nirman Shivir

Boys & Girls (Open to All)

Sanskar Nirman Shivir - South Kolkata

Schedule Date 03 Jun 2026
to 06 Jun 2026
Venue / Location Campus Venue
Event Glimpses & Photos

Memories and highlights captured during the shivir.

5 Photos
About This Event
संस्कार निर्माण शिविर समापन समारोह का भव्य आयोजन

संस्कारों के संवर्धन का उपक्रम है शिविर - मुनि जिनेश कुमार

जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री जिनेश कुमार जी ठाणा-3 के सान्निध्य में संस्कार निर्माण शिविर समापन समारोह का भव्य आयोजन साउथ कलकत्ता श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा महावीर सेवा सदन में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में महासभा के महामंत्री श्री विनोद बैद, न्यासी श्री बाबूलाल बोथरा, शिविर के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजेश बाफना, सह संयोजक श्री रवि छाजेड़, सुप्रसिद्ध उद्योगपति श्री राधेश्याम गोयनका, महासभा के पूर्व प्रधान न्यासी श्री राजेन्द्र बच्छावत, श्री विनोद जी बागड़ोदिया, महावीर सेवा सदन के संस्थापक अध्यक्ष श्री जे.एस. मेहता, अध्यक्ष श्री विजय सिंह चोरड़िया, श्री राजीव सिंघी आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित थे। शिविर के मुख्य प्रशिक्षक उपासक श्री सुधांशु चिंडालिया, प्रशिक्षक उपासक श्री सुरेन्द्र सेठिया, उपासक श्री संजय पारख थे।

इस अवसर पर उपस्थित धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री जिनेश कुमार जी ने कहा — जीवन में ज्योति पाने का अमोघ उपाय है - सुसंस्कार। सुसंस्कार से आत्मा परिमार्जित व संस्कारित होती है। संस्कार हमारे जीवन का धन व सुरक्षा कवच है। संस्कार हृदय की पुलकन व गुल की गुलशन है। सुसंस्कार आत्मा की खुराक है। सुसंस्कारों के मक्खन से आत्मा को पौष्टिक भोजन मिलता है। संस्कारों के संवर्धन का उपक्रम है शिविर। शिविर बच्चों के जीवन का सुनहरा अध्याय है। क्योंकि शिविर में विचारों की शुद्धि पर ध्यान दिया जाता है। महासभा के तत्वावधान में साउथ कलकत्ता सभा द्वारा महावीर सेवा सदन में पंचदिवसीय संस्कार निर्माण शिविर का आयोजन हुआ। संस्थाओं व कार्यकर्ताओं ने अपने श्रम का नियोजन किया। बच्चे यहाँ से ग्रहण किये गये संस्कारों को आगे बढ़ाने का प्रयत्न करते रहें। सही मायने में आज शिविर समापन नहीं अपितु शुभारंभ मानना चाहिए। मुनि कुणाल कुमार जी ने सुमधुर गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिविरार्थी बच्चों के मंगलाचरण से हुआ। स्वागत वक्तव्य साउथ सभा के अध्यक्ष श्री राजेश भूतोड़िया ने किया। इस अवसर पर महासभा के महामंत्री श्री विनोद बैद, शिविर के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजेश बाफना, मुख्य प्रशिक्षक श्री सुधांशु चिंडालिया, महावीर सेवा सदन के संस्थापक अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह मेहता, अध्यक्ष श्री विजय सिंह चोरड़िया, साउथ सभा के निवर्तमान अध्यक्ष श्री बिनोद कुमार चोरड़िया ने अपने विचार व्यक्त किये। स्थानीय शिविर संयोजक श्री नवीन दुगड़ ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। शिविरार्थी भावेश श्यामसुखा, सक्षम सेठिया, सिद्धान्त बागरेचा ने अपने अनुभव प्रस्तुत किये। महावीर सेवा सदन की महिला सदस्यों द्वारा भावना गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन मुनि परमानंद ने किया। आभार ज्ञापन साउथ सभा के पूर्व मंत्री श्री कमल कोचर ने किया। सभा द्वारा गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर श्रेष्ठ शिविरार्थी सिद्धान्त बागरेचा, संस्कारी शिविरार्थी भावेश श्यामसुखा, अनुशासित शिविरार्थी वेदांत हीरावत, साधक शिविरार्थी उदित बोथरा, सजग शिविरार्थी जयंत राखेचा को व पन्द्रह उत्तम शिविरार्थियों को सभा द्वारा पुरस्कृत किया गया। शिविर के सभी बच्चों को सभा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। सम्मान-पुरस्कार कार्यक्रम का संचालन श्री कमल कोचर व शिविर के द्वितीय संयोजक श्री विजय चौपड़ा ने किया।

कार्यक्रम में बृहत्तर कोलकाता की सभाओं के पदाधिकारी व श्रावक-श्राविकाएं अच्छी संख्या में उपस्थित रहे। शिविर में कुल 51 शिविरार्थियों ने हिस्सा लिया। शिविर संयोजक श्री नवीन दुगड़, श्री विजय चोपड़ा एवं सभी संस्थाओं का शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Home Events Gallery Contact