Event Details

Sanskar Nirman Shivir

Boys & Girls (Open to All)

Sanskar Nirman Shivir - Ladnun

Schedule Date 17 May 2026
to 21 May 2026
Venue / Location Jain Vishwa Bharti, Ladnun
Event Glimpses & Photos

Memories and highlights captured during the shivir.

19 Photos
About This Event
तेरापंथ धर्मसंघ की राजधानी - लाडनूं में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की मंगल सन्निधि में पाँच दिवसीय संस्कार निर्माण शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

इस शिविर में लगभग 215 बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपने जीवन में संस्कारों का नव निर्माण किया।

मुनि श्री जितेंद्र कुमार जी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य नवपीढ़ी में सद्संस्कारों का विकास करना है।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने प्रातः 4:00 बजे गुरु दर्शन से लेकर रात्रि 10:00 बजे तक अपने समय का सदुपयोग करते हुए ज्ञानार्जन किया।

समय पर जागना, दर्शन करना, योगासन करना, नियमित नाश्ता एवं भोजन जैसी व्यवस्थित दिनचर्या बच्चों के जीवन का अभिन्न अंग बन गई।

विनम्रता, अनुशासन, संघनिष्ठा, संघभक्ति आदि विषयों पर मुनिवृंदों द्वारा प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही जैन आगम, विज्ञान एवं अन्य ज्ञानवर्धक विषयों पर भी विद्यार्थियों ने जानकारी प्राप्त की। आचार्य आचार्य भिक्षु से लेकर वर्तमान आचार्यश्री महाश्रमण जी के जीवन एवं व्यक्तित्व को भी बच्चों ने निकटता से समझा।

अंताक्षरी, विभिन्न विषयों पर प्रस्तुत प्ले एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।

यह शिविर बच्चों के लिए आत्मविकास एवं प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर सिद्ध हुआ।

पूज्य प्रवर की विशेष प्रेरणा — “धर्म के साथ हमेशा जुड़े रहो” तथा “समता का भाव रखो” — सभी शिविरार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी।

अंत में आशीर्वचन के साथ शिविर का मंगल समापन हुआ।

शिविर में
मुनि श्री जितेंद्र कुमार जी
मुनि श्री अर्हत कुमार जी
मुनि श्री विनोद कुमार जी
मुनि श्री लक्ष्य कुमार जी
मुनि श्री सुधांशु कुमार जी
मुनि श्री अमन कुमार जी
मुनि श्री सुमति कुमार जी
मुनि श्री देवार्य कुमार जी
मुनि श्री प्रतीक कुमार जी
आदि संतों ने शिविरार्थियों की कक्षाएँ लेकर उन्हें प्रेरित किया।

साध्वी श्री शरद यशा जी एवं साध्वी श्री सिद्धार्थ प्रभा जी की पावन प्रेरणा से आयोजित इस शिविर में आसपास के अनेक क्षेत्रों करीब 105 बालिका भीषण गर्मी के बीच ज्ञान का शीतल रसपान करने गुरु सान्निध्य में पहुंचे।

पांच दिवसीय इस शिविर में लगभग 25 साध्वियों ने विभिन्न कक्षाओं के माध्यम से बच्चों को ज्ञान, दर्शन, चरित्र की साधना, क्रियाविधि, तत्वज्ञान तथा गीतिकाएं कंठस्थ करवाईं।

साथ ही विभिन्न स्पीकर्स एवं योगा टीचर्स ने भी अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए बच्चों को प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया।

महासभा द्वारा आयोजित इस शिविर में लाडनूं श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महिला मंडल ने सभी बालिकाओं की व्यवस्था एवं देखरेख की जिम्मेदारी दी गई।

मंडल की अध्यक्षा आरती जी कठौतिया एवं मंत्री लीना जी दुगड़ के नेतृत्व में मंडल की बहनों ने दिन-रात सेवाएं प्रदान कीं। कन्या मंडल का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

गर्मी की छुट्टियों में गुरुदेव की सन्निधि में आयोजित यह राष्ट्रीय संस्कार निर्माण शिविर बच्चों में नया जोश, नई प्रेरणा एवं सकारात्मक ऊर्जा भरने वाला सिद्ध हुआ।

यह शिविर बच्चों के व्यक्तित्व विकास एवं आत्मिक उन्नति में अत्यंत सहायक बना।

ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहना चाहिए।
बालिकाओं में -
साध्वी श्री सरद यसा जी
साध्वी श्री सिद्धार्थ प्रभा जी
साध्वी श्री कमल विभा जी
साध्वी श्री प्रबोध यसा जी
साध्वी श्री सुधांशु प्रभा जी
साध्वी श्री नंदिता श्री जी
साध्वी श्री मार्दव यशा जी
साध्वी श्री जिज्ञासा प्रभा जी
साध्वी श्री रोहित प्रभा जी
साध्वी श्री कृतार्थ प्रभा जी
साध्वी श्री हेमंत प्रभा जी
साध्वी श्री धन्य प्रभा जी
साध्वी श्री समता प्रभा जी
साध्वी श्री सोम्य प्रभा जी
साध्वी श्री शारदा यशा जी
साध्वी श्री संस्कृति प्रभा जी
साध्वी श्री मोलिक यशा जी
साध्वी श्री प्रसिद्ध प्रभा जी
साध्वी श्री मधयस्थ प्रभा जी
साध्वी श्री प्रणत यशा जी
साध्वी श्री दृशिता प्रभा जी
साध्वी श्री हर्षित प्रभा जी
साध्वी श्री संबोध यशा जी
साध्वी श्री तेजस प्रभा जी
साध्वी श्री मुकुल यशा जी
साध्वी श्री करुणा प्रभा जी
साध्वी श्री भव्य प्रभा जी
साध्वी श्री सोम्य प्रभा जी
साध्वी श्री दक्षित प्रभा जी
साध्वी श्री जिन प्रभा जी
साध्वी श्री रतना प्रभा जी
श्रमणी नीति प्रज्ञा जी
श्रमणी अपूर्व प्रज्ञा जी
श्रमणी आरोग्य प्रभा जी
आदि साध्वी वृन्द ने बालिकाओं की क्लासें ली।

श्री हनुमान जी शर्मा - योगा
श्री सूर्यप्रकाश जी श्यामसुखा - मोटिवेशन
श्री संजय जी भानावत - अंताक्षरी
श्री दीपांशु जी सेखानी - साइंस
श्रीमती जयश्री जी डागा - मोटिवेशन
श्रीमती राज बाई गुंदेचा - कायोत्सर्ग
श्रीमती पूजा जी भूतौड़िया- योगा
श्रीमती नीता गादिया- गेम्स
श्रीमती प्रेरणा जी सेखानी - डायट
की क्लासें ली।

संयोजक राजेश जी बाफना, सह-संयोजक श्री राकेश जी चोरड़िया

महासभा से श्री शुभकरण जी चोरड़िया

कार्यकर्ता श्री पंकज जी बोथरा, श्री माणक जी जैन, श्री कुंदन मल जी सुतरिया, श्री माणक जी आच्छा, श्री भरू लाल जी चोरड़िया

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महिला मंडल - लाडनूं की बहनों ने एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने भी विशेष सहयोग प्रदान
Home Events Gallery Contact