Event Details

Sanskar Nirman Shivir

Only Boys

गुवाहाटी में संस्कार निर्माण शिविर (बालक वर्ग) का पंचदिवसीय शिविर सुसम्पन्न

Schedule Date 21 Oct 2026
to 25 Oct 2026
Venue / Location GUWAHATI (ASSAM)
Event Glimpses & Photos

Memories and highlights captured during the shivir.

6 Photos
About This Event
🌸 गुवाहाटी में संस्कार निर्माण शिविर (बालक वर्ग) का पंचदिवसीय शिविर सुसम्पन्न 🌸

-लगभग 70 बालक बने शिविर में संभागी

-मुनिश्री आनंदकुमारजी (कालू) की सन्निधि में संस्कारों से पोषित हुए शिविरार्थी

-शिविरार्थियों ने दी अपनी भावनाओं को अभिव्यक्ति

-श्रेष्ठ, संस्कारी व अनुशासित आदि अनेक पुरस्कारों से पुरस्कृत हुए शिविरार्थी

जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ की ‘संस्था शिरोमणि’ जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के तत्त्वावधान में तेरापंथी सभाओं द्वारा समय-समय पर देश भर में संस्कार निर्माण शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिसके माध्यम से समाज की भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाए जाने का प्रयास किया जाता है।

इस क्रम में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा-गुवाहाटी द्वारा गुवाहाटी स्थित तेरापंथ धर्मस्थल में विराजमान युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री आनंदकुमारजी (कालू) व सहवर्ती मुनि विकासकुमारजी की सन्निधि में 21 अक्टूबर से बालक वर्ग के लिए पंचदिवसीय संस्कार निर्माण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें असम के नलबाड़ी, सिलचर, लामडिंग, नाहरलगुन, बरपेटा रोड एवं ग्वालपाड़ा आदि क्षेत्रों से करीब 70 बालक संभागी बने। मुनिद्वय द्वारा पांच दिनों तक शिविरार्थियों को धार्मिक-आध्यात्मिक ज्ञान व संस्कार प्रदान किए गए। शिविरार्थियों को इन पांच दिनों में श्री रवि छाजेड़, श्री मनीष खाटुवाला, श्रीमती प्रियंका नाहटा, श्रीमती पुष्पा गोलछा, श्री राहुल अग्रवाल, श्रीमती रश्मि खाटुवाला, श्री राजेश बाफना, श्री गौरव शर्मा तथा श्रीमती प्रिया भंसाली से भी प्रशिक्षण प्राप्त हुए।

25 अक्टूूबर अर्थात् रविवार को इस शिविर का समापन समारोह समायोजित हुआ। समारोह के अंतर्गत शिविरार्थियों द्वारा मंगलाचरण को प्रस्तुति दी गई। कुछ शिविरार्थियों ने अपने शिविर के अनुभवों को अभिव्यक्ति दी तथा कुछ शिविरार्थियों ने गीत का भी संगान किया। इस अवसर पर मुनिश्री आनंदकुमारजी (कालू) ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को संस्कारी बनाने की दिशा में महासभा का यह उपक्रम अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। ऐसे शिविर के माध्यम से बच्चों में विवेक चेतना जागृत कर उनके जीवन को नई दिशा प्रदान की जा सकती है।

कार्यक्रम में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के उपाध्यक्ष श्री विजयकुमार चौपड़ा, संस्कार निर्माण शिविर के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजेश बाफणा, राष्ट्रीय सह संयोजक श्री रवि छाजेड़, संस्कार निर्माण शिविर के केन्द्रीय संयोजक श्री बसंतकुमार सुराणा, श्री बजरंगकुमार सुराणा, तेरापंथी सभा, गुवाहाटी के अध्यक्ष श्री रितेश खटेड़ एवं श्रीमती भारती देवी महनोत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। स्थानीय सभा के मंत्री श्री सुरेशकुमार मालू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन शिविर के संयोजक श्री अशोक सुराणा व गुवाहाटी ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षिका श्रीमती ललिता मालू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान शिविरार्थियों को अनेक पुरस्कार व प्रमाण पत्र आदि भी प्रदान किए गए। शिविरार्थी वीर सुराणा को श्रेष्ठ शिविरार्थी, वैभव दुगड़ को संस्कारी तथा कृतार्थ जैन को अनुशासित शिवरार्थी के रूप में चयनित व पुरस्कृत किया गया।

इस शिविर के कुशल आयोजन में शिविर संयोजक श्री अशोक सुराणा, श्रीमती भारतीदेवी महनोत, स्थानीय ज्ञानशाला की प्रशिक्षिकाओं, तेरापंथ युवक परिषद व तेरापंथ कन्या मण्डल का सराहनीय योगदान रहा।

🙏 संप्रसारक🙏
जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा
Event Coordinator
ASHOK SURANA
9435195076
Home Events Gallery Contact